फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Printing factories are dirty Ganga

छपाई कारखानों का वेस्ट गंगा को कर रहा गंदा

Mon, 29 Feb 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Printing factories are dirty Ganga
शहर के छपाई कारखानों से निकलने वाला पानी गंगा में मिलने से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को चर्म रोग होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर के पश्चिमी ओर स्थित लगभग 70 छपाई कारखानों से प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर केमिकल युक्त पानी गंगा में बहाया जा रहा है। हालत यह है कि कारखाने से निकलने के बाद नालियों में बह रहा पानी चटक रंग लिए गंगा में प्रवाहित हो रहा है। स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन रोहित गोयल बताते हैं कि इंडस्ट्रीयल एरिया में लगे छपाई कारखानों में ईको फ्रेंडली कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है।


इनका कहना है कि पश्चिमी ओर चल रहे 70 छपाई कारखानों में से सिर्फ 15 कारखानों में ही ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं। छपाई कारखानों के अलावा शहर से निकलने वाले गंदे पानी से गंगा बीमार होती जा रही हैं। इस बारे डाक्टर केएम द्विवेदी बताते हैं कि केमिकल युक्त पानी से स्नान करने पर खुजली, दाद आदि बीमारियों के  होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही गंगा के पानी में केमिकल घुलने से आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। इससे पानी में रहने वाले जीव, जंतुओं के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed