फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Primary school collapsed from Katan

गंगा जलस्तर और बढ़ा, चेतावनी बिंदु 25 सेमी दूर

Tue, 24 Aug 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Primary school collapsed from Katan
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में गंगा में कटने से गिरा प्राथमिक विद्यालय भवन। - फोटो : FARRUKHABAD
कटान से प्राथमिक विद्यालय ढहा
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से चेतावनी बिंदु 25 सेमी दूर रह गया है। इससे गंगा के किनारे बसे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। गंगा की तेज धार से गांव हरसिंहपुर कायस्थ का प्राथमिक विद्यालय ध्वस्त हो गया है। अन्य गांवों में भी कटान हो रही है। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है।
गंगा का जलस्तर मंगलवार को 60 सेमी बढ़कर 136.35 मीटर पर पहुंच गया है। नरौरा बांध से 46,350 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। तेजी से पानी बढ़ने से गंगा किनारे बसे गांवों के लगों में खलबली मची है। जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। गांव सुंदरपुर, करनपुर घाट, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, कुडरी सारंजपुर, जोगराजपुर, हरसिंहपुर कायस्थ की भूमि की गंगा के तेज बहाव के चलते कटान हो रही है।
विज्ञापन

हरसिंहपुर कायस्थ में प्राथमिक विद्यालय भवन के पास गंगा के कटान करने से दीवार गिर जाने से पूरा भवन ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी बाढ़ का पानी गांव से निकल नहीं पाया है। गांव में 15 दिन तक बाढ़ का पानी भरा रहने एक वक्त की रोटी मुश्किल से मिल पा रही है। दोबारा बाढ़ आ गई तो सब बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed