{"_id":"9cd9eabf636f17a97aa30e9fb4dd4987","slug":"preparations-in-the-temples-on-maha-shivaratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर मंदिरों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में तैयारियां शुरू
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर से लेकर गांव तक बम-बम भोले की
विज्ञापन
गूंज रहेगी। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई
हैं। महाशिवरात्रि पर्व भगवान भोलेनाथ का विशेष पर्व है। इस दिन शिव की
आराधना करने से मनोवांछित इच्छाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि पर्व को
लेकर रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर, कोतवालेश्वरनाथ मंदिर, कोठा
पार्चा स्थित महामंडलेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर में तैयारियां चल रही हैं।
पांडेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू करवा दी गई है। सोमवार को मंदिर को भव्यता के साथ सजाए जाने का कार्य शुरू होगा। पुजारी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार और भोर की आरती होगी। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेशंकर की भव्य झांकी सजाई जाएगी। रात में विशेष आरती होगी।
महिलाएं व बुजुर्ग लेकर आ रहे कांवर
महाशिवरात्रि पर्व पर दूर-दराज से महिलाएं और बुजुर्ग भी श्रृंगीरामपुर पर कांवर लेकर आ रहे हैं। इटावा से कांवर लेकर आईं रामश्री कहती हैं कि कांवर लाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। भगवान भोलेशंकर की कृपा से वह कांवर लेकर आई हैं।
एसपी ने मेला का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने रविवार पूर्वाहन 11 बजे श्रृंगीरामपुर घाट पर लगने वाले शिवरात्रि मेला का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि रजीपुर चौराहे पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। यहां जाम न लगने पाए। साथ ही कहा कि कांवरियों की सुरक्षा का ध्यान रखें।