फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत

Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
फोटो-21 शोभा। फाइल फोटो - फोटो : 1
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमलैया मुकेरी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पति हादसा बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवेंद्र ऊर्फ पिंटू खेती करता है और ई-रिक्शा भी चलाता है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अजमापुर निवासी शोभा से हुई थी। पिंटू के अनुसार, वह सोमवार शाम को चारा काटने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी शोभा छत पर बंदरों को भगाने गई थी। तभी वह किसी तरह ऊपर से जीने से नीचे गिर गई। उसका दुपट्टा गले में कस गया और वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद पिंटू घर पहुंचा तो शोभा जीने के पास बेहोशी की हालत में पड़ी थी। वह उसे ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शोभा के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शोभा के गले पर निशान होने की बात कही। मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने मामले की जांच की। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed