फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant married woman found hanging, sisters brought her down

Farrukhabad News: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती विवाहिता, बहनों ने उतारा

Mon, 27 May 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pregnant married woman found hanging, sisters brought her down
फर्रुखाबाद। शनिवार देर रात एक विवाहिता झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली। अचानक पहुंची बहनों ने लटका देख चीख-पुकार मचाकर नीचे उतारा। अर्द्ध बेहोशी हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्कर्ट भी कई स्थानों पर जली थी। मामा ने पति पर पेट झुलसा कर फंदा लगाने का आरोप लगाया। लोहिया अस्पताल में पहुंचे पति ने मामा के साथ मारपीट कर दी। इस पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला लकूला निवासी गोविंद गिहार की पत्नी नेहा (20) दो माह से मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला टाउनहॉल रकाबगंज खुर्द स्थित मायके में रह रही है। उसके साथ पति भी रहता था। अरोप है कि पति आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता है। माता-पिता दिल्ली में रहते हैं, जबकि बहन गुन्नू व ईशू यहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात गोविंद ने नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर दोनों बहनें पड़ोस में रह रही बुआ राजकुमारी के घर चली गईं। कुछ देर बाद जब शोरगुल शांत हुआ, तो गुन्नू झोपड़ीनुमा घर में पहुंचीं। बहन को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार शुरू कर दी। उसने नेहा के पैर पकड़कर ऊपर उठा दिए। लोगों की मदद से दुपट्टे को खोलकर उतारा गया। उसकी पेट पर स्कर्ट काफी जली हुई थी। परिजनों ने उसे आधीरात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा आदेश ने बताया कि एक साल पहले नेहा का एक बच्चा खत्म हो चुका है। अब वह फिर से गर्भवती है। गोविंद शक जाहिर कर रहा है। इसीलिए वह मारना चाहता है। उसने नेहा को फंदे पर लटका दिया था।
रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोविंद अचानक लोहिया अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचा। उसने नेहा और मामा पर हमला बोल दिया। वार्ड में मारपीट होने पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची स्टाफ नर्स रीनाचंद भागकर इमरजेंसी पहुंचीं। मौका पाकर नेहा भी भागकर इमरजेंसी के बेड पर लेट गई। कर्मचारियों ने बमुश्किल उसे भगाया। बुआ राजकुमारी ने बताया कि वह नेहा को मारना चाहता है। पिता राजकिशोर व मां अनीता को सूचना दे दी है।

-----
इमरजेंसी में ड्यूटी पर नहीं गया गार्ड, फोन भी नहीं उठाया
इमरजेंसी में ड्यूटी पर रविवार को एक भी गार्ड नहीं पहुंचा। विवाद के वक्त स्टाफ गार्ड को आवाज लगाता रहा, मगर नहीं दिखे। फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने गार्ड के इंचार्ज को कई बार फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed