फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Precedent action will be taken against double decker buses carrying small passengers

Farrukhabad News: फुटकर सवारियां भरने वाली डबल डेकर बसों पर होगी नजीर वाली कार्रवाई

Thu, 26 Oct 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Precedent action will be taken against double decker buses carrying small passengers
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि डबल डेकर बसों को फुटकर सवारियां भरने का अधिकार नहीं है। उन्हें यह गोरखधंधा चलने की जानकारी मिली है। वे इसमें क्राॅस चेकिंग कराएंगे। यदि मामला सही निकला, तो ऐसी कार्रवाई होगी जो प्रदेश में नजीर बनेगी। दोषी अफसर भी नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली, जयपुर समेत लोकल मार्गों पर करीब 150 डग्गामार बसें संचालित हैं। इससे रोडवेज डिपो को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। परिवहन मंत्री मंगलवार देर रात बढ़पुर स्थित एक होटल में पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि परिवहन विभाग में तेजी से सुधार हो रहा है। भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी जल्द में ही इटावा व फिरोजाबाद के एआरटीओ निलंबित किए हैं।
विज्ञापन

11 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के सवाल पर डग्गामार वाहनों के न चलने के बयान पर किए सवाल पर बोले कि जिले में डबलडेकर बसें चलने की सूचना मिली है। डबलडेकर बसों को फुटकर सवारियां भरने की अनुमति नहीं है। इसके लिए क्राॅस चेकिंग कराई जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है, तो नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही राज्य स्तरीय एक टीम भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंद कमरे में परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई। उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देर रात वह यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ वीरेंद्र सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह राजू, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed