{"_id":"5ff5ef458ebc3e34085944e9","slug":"pradhana-charya-nilambit-farrukhabad-news-knp6043657181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानंद बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानंद बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। जांच तक प्रधानाचार्य कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी के निर्णय के बाद प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने प्रधानाचार्य अमित कुमार कठेरिया को निलंबित कर दिया है।
प्रबंधक ने प्रधानाचार्य पर छात्रों से शासन की मंशा के विपरीत अवैध वसूली करने, मिड डे मील की धनराशि में घोटाले, छात्र निधियों के गलत इस्तेमाल, कार्यालय के कर्मचारियों से अशिष्ट व्यवहार करने के अलावा प्रबंधक पर गलत आरोप लगाने के आरोप लगाए है। निलंबन अवधि में प्रधानाचार्य को नियमित निलंबन भत्ता मिलता रहेगा।
वह जांच तक कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। प्रबंधक ने बताया कि कमेटी के सदस्यों के सामने प्रधानाचार्य को निलंबन आदेश प्राप्त करा दिया गया है। इसकी प्रति डीएम, एसपी, डीआईओएस व वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजी गई है। कुछ दिन पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में छेड़छाड़ का मुकदमा भी एक युवती ने दर्ज कराया था।