{"_id":"5f47f7c68ebc3e3d125c0973","slug":"pradhan-ke-ghar-rahat-samgri-rakhvane-per-hungama-farrukhabad-news-knp579215089","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ राहत सामग्री प्रधान के घर रखवाने पर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ राहत सामग्री प्रधान के घर रखवाने पर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ राहत सामग्री प्रधान प्रधान के घर रखने से गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों को आरोप है कि राहत सामग्री के लिए जलभराव से होकर एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने मामले में लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा। गांव पहुंच प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कराई।
गंगा किनारे कटरी शिकारपुर गांव के सैकड़ों सुबह सुबह तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने लेखपाल सुरेश दिवाकर पर गांव से एक किमी दूर प्रधान राजेश्वरी देवी के घर राहत सामग्री रखने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार और नायब तहसीलदार रवेंद्र कुमार ने तहसील पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। लेखपाल सुरेश दिवाकर का लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण घर लौट गए। इस मौके पर राजेश्वर, संजीव, ओमपाल, सोनेलाल, जवाहर, विजेंद्र, महाराम, विनोद, मोहन, गोपाल, शेर सिंह, वीर सिंह, अजीब, सुरजीत, महेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे। शाम को नायब तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या का समाधान कराया।