{"_id":"644eb8fa1e897c26ff043a24","slug":"pradhan-himself-took-pms-residence-also-gave-it-to-ineligible-farrukhabad-news-c-12-1-208631-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रधान ने खुद लिया पीएम आवास, अपात्रों को भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रधान ने खुद लिया पीएम आवास, अपात्रों को भी दिए
Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की धांधली में चर्चित ब्लाक राजेपुर में प्रधान ने ही खुद आवास लेकर परिजनों व अपात्रों को भी बांंट दिए। जांच में भी एक बार लीपा-पोती हो चुकी है। अब एसडीएम ने शिकायत के बाद फिर जांच के आदेश दिए हैं।
ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के गांव हमीरपुर सोमवंशी निवासी सोनी पत्नी अजय पाल ने एसडीएम से शिकायत की। इसमें कहा कि प्रधान ने सचिव व बीडीओ से मिलीभगत के चलते गरीबों का हक छीनकर अमीरों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिए। इसमें प्रधान ने स्वयं अपनी पुत्रवधू के नाम पर भी आवास ले लिया। उन्होंने आवास के 75 लाभार्थियों की सूची देते हुए कहा कि कई लाभार्थियों को दोबारा आवास दिए गए, जबकि कई लाभार्थियों ने तो अपना पक्का मकान दिखाकर आवास की धनराशि निकाल ली। एक लाभार्थी ने तो आवास की धनराशि से दुकानों का निर्माण कराया है। पूर्व प्रधान के परिजनों को भी आवास दिए गए हैं। उन्होंने आवास आवंटन के नाम पर लाभार्थियों से 25-25 हजार रुपये वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया। इससे पूर्व सोनी की शिकायत पर तहसीलदार अमृतपुर ने अपनी जांच आख्या में कहा कि कुल 53 आवासों की जांच की गई। इसमें मंजू पत्नी राजीव सिंह अपात्र लाभार्थी हैं। शेष सभी को पात्र लाभार्थी बताया।
एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि प्रधान व अपात्रों को आवास आवंटित करने की शिकायत मिली है। इसकी वह स्वयं गांव जाकर गंभीरता से जांच करेंगे। अपात्र लाभार्थियों से वसूली कराने के साथ चयन करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।