फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power went out in CHC, X-ray stopped

Farrukhabad News: सीएचसी में बिजली गई, एक्सरे बंद

Wed, 15 Mar 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power went out in CHC, X-ray stopped
कायमगंज। सीएचसी में डीजल के लिए साल भर से धन न मिलने से एक्सरे मशीन चलाने के लिए जनरेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती होने पर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना 35-40 मरीजों को बिना एक्सरे के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों सीएचसी में टीबी के लक्षण वाले मरीज एक्सरे के लिए आ रहे हैं। यहां एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 90 से 95 तक पहुंच जाती है। सुबह 10 बजे से हर रोज 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इस कारण मरीजों को एक्सरे रूम के बाहर खड़े होकर घंटों बिजली आने का इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना 35-40 मरीज लौट जाते हैं। डीजल के लिए साल भर से अस्पताल को कोई धन नहीं मिला है, इससे यहां जनरेटर की सुविधा बंद चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। सभी खड़े रहकर बिजली आने का इंतजार कर रहे थे।मरीजों के बैठने के लिए सिर्फ एक बेंच पड़ी थी। बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। एक्सरे रूम में पृथ्वी दरवाजा निवासी विमला देवी बेंच पर लेटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्नीशियन रमेश ने बताया कि एक्सरे करने के लिए बेंच पर लिटाया तब तक बिजली चली गई। विमला देवी ने बताया वे एक दिन पहले भी आ चुकी हैं, उनका नंबर नहीं आया तो वापस जाना पड़ा था। आज दोबारा आई तो बिजली चली गई। कई मरीज खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जनरेटर चलाने के लिए कहा तो बताया गया कि पेट्रोल पंप का 1,13,000 रुपये बकाया है। करीब साल भर से डीजल के लिए कोई धन नहीं मिल रहा है।

कक्ष के बाहर माधवी, चमन, पूजा सहित कई मरीज खड़े थे। उनका कहना था यहां बैठने की जगह भी नहीं है। अब बिजली आएगी तब एक्सरे होगा। बिजली कटौती से आधे मरीजों को हर रोज लौटना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सरवर इकबाल ने बताया एक वर्ष से जनरेटर के लिए डीजल खर्च नहीं मिल रहा है। इससे समस्या तो है मगर व्यवस्था बनाकर काम लिया जा रहा है। पेट्रोल पंप का पहले से ही सीएचसी पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed