फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power cut in 16 villages of Hardoi

हरदोई के 16 गांवों की काट दी गई बिजली

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 16 villages of Hardoi
फर्रुखाबाद। जिले की बिजली से रोशन हो रहे हरदोई के 16 गांवों की बिजली काट दी गई है। गांव में सभी लोग बिना कनेक्शन बिजली का इस्तेमाल करते थे। लाइनलॉस कम करने के लिए एक्सईएन ने सभी गांवों की बिजली कटवा दी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर हरदोई के प्रतिपालपुर, मुरचा बाग, शिवपुरी, अर्जुनपुर, ज्ञानपुर, नथुआपुर, नरौथा, सरेसर, खरागपुर, रंपुरा, कट्ट नगरिया, भदौरियन पुरवा, तिलमन पुरवा समेत 16 गांव हैं। इन गांवों में बिजली लाइनें बनी हैं और ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। हरदोई से आई विद्युत लाइन कई साल पहले टूट गई थी। इन गांवों के पास से फर्रुखाबाद जिले की विद्युत लाइन भी निकली है। उसी से ग्रामीणों ने गांवों की लाइन जुड़वा ली थी। कई सालों से हरदोई जिले के ये गांव फर्रुखाबाद की बिजली से ही रोशन हो रहे हैं। किसी ने कोई कनेक्शन भी नहीं कराया है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार सिंह ने इन गांवों की शनिवार को बिजली कटवा दी। इससे इन गांवों की बिजली गुल हो गई है। एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की बिजली सभी गांवों में जलाई जा रही है। इससे लाइनलॉस बहुत हो रहा था। इससे सभी गांवों की बिजली कटवा दी है। अगर ग्रामीण यहां से कनेक्शन करा लें तो गांवों की बिजली जुड़वा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed