फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power comes late and leaves early

देर से आती और जल्दी चली जाती बिजली

Tue, 16 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Power comes late and leaves early
राजेपुर ब्लाक में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां निर्धारित रोस्टर के
विज्ञापन
अनुसार सप्लाई नहीं आ रही है। तय समय के बाद बिजली आती है और समय से पहले चली जाती है। ग्रामीणों की मानें तो यह सिलसिला करीब दो माह से चल रहा है। क्षेत्र को रोज बमुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि है बिजली व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का रोस्टर सुबह 4 से 10 व शाम को 4 से रात 10 बजे तक का है। बिजली समय से आती तो नहीं है लेकिन काट समय से पहले ही दी जाती है। यह सिलसिला करीब दो माह से चल रहा है। इसके अलावा ट्रिपिंग से भी आपूर्ति में बाधा पड़ती है। क्षेत्र में बमुश्किल चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति लोगों को मिल पा रही है। ठीक से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को सिंचाई आदि में दिक्कत हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी संकट उठाना पड़ रहा है। घरों में

रखे इलेक्ट्रानिक आइटम भी शो पीस बनकर रह गए हैं। कस्बे के रामशंकर यादव, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश, सुमनप्रकाश, धनीराम, उमेश शर्मा, सर्वेश कुमार और रामकुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की कटौती से भीषण गर्मी में बुरा हाल है।बिजली समय से आती तो नहीं है लेकिन चली पहले ही जाती है। क्षेत्र में झूल रहे जर्जर बिजली के तार ट्रिपिंग की

समस्या का कारण बने हैं। जरा सी हवा चलने पर तार आपस में टकराकर टूटते हैं। इससे बिजली काट दी जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में सुधार करवाया जाए। इस संबंध में जेई सुधीर कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इनका कहना ये भी है कि सुनवाई नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

संविदा बिजली कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान
पांच महीने से मानदेय न मिलने से आक्रोशित संविदा बिजली कर्मियों ने 19 जून से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इनकी हड़ताल से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। संविदा बिजली कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले 5 महीनों से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे  परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जब ठेकेदार समय से कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे पा रहा है तो सरकार को इन कर्मचारियों को अपने अधीनस्थ कर समय से मानदेय देना

चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारी कर्मचारियों को जल्द मानदेय मिलने का भरोसा दे चुके हैं। बावजूद इसके आज तक उन्हें मानदेय नहीं दिलवाया जा सका है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें 19 जून तक मानदेय न दिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।  उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आदिल खां ने बताया कि कर्मचारियों

को मानदेय न दिया गया तो कायमगंज, कंपिल, शमसाबाद, हजियापुर, नवाबगंज, जहानगंज, कमालगंज, खिमसेपुर, मोहम्मादाबाद व नींवकरोरी उपकेंद्रों से संबंधित इलाकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इस संबंध में एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि इस मामले की वह विस्तार से जानकारी कर ठेकेदारों से जल्द पैसा दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed