फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power column dropped, rural death

बिजली का खंभा गिरा, ग्रामीण की मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Power column dropped, rural death
बिजली का वह खंभा जिसके टूटने से हुई ग्रामीण की मौत। - फोटो : amarujala
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण के सिर पर अचानक बिजली का खंभा टूटकर गिर पड़ा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरेली-इटावा हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। एसडीएम ने मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन देकर पौने दो घंटे बाद जाम खुलवाया। मामले में एक्सईएन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


आजाद नगर मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र बाथम (40) पुत्र छोटेलाल बाथम खेतों में मजूदरी करके व बटाई पर खेती करके जीविकोपार्जन करता था। बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे खेतों की ओर खुर्पी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


उसने बटाई पर खीरा की फसल बोई है। उसके साथ  मोहल्ले का ही रहने वाला मुकेश बाथम जा रहा था। कटी देवी मंदिर के पास अचानक एचटी लाइन का खंभा टूटकर धर्मेंद्र के सिर में लगा। इससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच परिजनों व ग्रामीणों ने चारपाई पर शव रखने के बाद इटावा-बरेली हाईवे और मोहम्मदाबाद मुख्य चौराहे पर आठ बजे जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने। इस पर सीओ मोहम्मदाबाद शरद चंद्र शर्मा, एसडीएम सदर रमेश चंद्र 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना के तहत की आर्थिक मदद दी जाएगी।


30 हजार रुपये राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में दिया जाएगा। वहीं घटिया पोल लगाने वालों को दंडित कराएंगे। तब लोग शांत हुए व यातायात सामान्य हो सका।इसके बाद मृतक की पत्नी उर्मिला ने खंभे लगाने वाले अज्ञात ठेकेदार, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी व जेई के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई।

उर्मिला का कहना है कि घटिया क्वालिटी का खंभा लगाया गया, जिसकी चपेट में आकर उसके पति की मौत हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed