{"_id":"66884ef815330731610069d4","slug":"potholes-at-many-places-on-bareilly-etawah-highway-during-rainy-season-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113102-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरसात में बरेली-इटावा हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरसात में बरेली-इटावा हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली इटावा हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दो बरसात में ही निर्माण की पोल खुलकर सामने आ गई है। अमानक ब्रिक लगाकर बनाए गए फुटपाथ पर सीमेंट लगाकर लीपापोती की जा रही है। हाईवे के निर्माण को लेकर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री से शिकायत भी कर चुके हैं।
बरेली इटावा हाईवे का जनपद में लगभग 50 किलोमीटर के हिस्से में निर्माण का काम चल रहा है। शहर से लेकर मोहम्मदाबाद तक ज्यादातर हिस्से में सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। डिवाइडर बनाकर तैयार किए जा रहे हैं। सड़क के दोनों किनारों पर अमानक ब्रिक लगाई गई। जो कि सूखी नहीं होने के कारण लगाते ही टूट गई। किसान यूनियन के नेताओं ने फुटपाथ पर लगाई गई ब्रिक को लेकर विरोध जताया।
इसके बाद निर्माण कर रही संस्था ने फुटपाथ पर लगाई गई ब्रिक के ऊपर सीमेंट लगाकर लीपापोती कर दी। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बीते दिनों परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को हाईवे निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। बरेली इटावा हाईवे की दो बरसात में ही पोल खुलकर सामने आ गई। सड़क किनारे डाली गई मिट्टी जगह-जगह बह गई। सड़क का काफी हिस्सा भी कट गया।
विज्ञापन
सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे हो गए। उनमें मिट्टी लाकर भर दी गई है। गड्ढे के चारों ओर टेप बांधकर लोगों को सचेत किया गया है। पांचाल घाट से लेकर बघार तक का हाल बहुत ही खराब है। अभी निर्माण कार्य चल रहा है।
जहां भी गड्ढे हो गए हैं। उनको चिन्हित करके काम पूरा कराया जाएगा। खराब फुटपाथ को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
- शिवम सिंह, परियोजना निदेशक