फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato price dropped by Rs 70 a sack

आलू भाव 70 रुपये बोरी और गिरा

Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Potato price dropped by Rs 70 a sack
फर्रुखाबाद। आलू के भाव में लगातार गिरावट जारी है। रविवार को सातनपुर मंडी में 70 रुपये भाव गिरकर 601 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गया। इससे किसान चिंतित हैं। अक्तूबर में हुई बारिश ने इस बार आलू किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया। पानी में सैकड़ों बीघा आलू की कच्ची फसल डूबकर नष्ट हो गई। जो फसल बची उसकी पैदावार काफी घट गई।
विज्ञापन

इससे खेतों में आठ से 10 बोरी प्रति बीघा आलू निकल रहा है। वहीं भाव में लगातार गिरावट से किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। रविवार को सातनपुर मंडी में 300 बोरी आलू की आवक रही। जबकि आलू भाव 70 रुपये प्रति बोरी गिरकर 501 से लेकर 601 रुपये प्रति बोरी(50 किलो) रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सातनपुर मंडी में 551 रुपये से लेकर 771 रुपये तक प्रति बोरी बिका था। शुक्रवार को मंडी में आलू भाव 751 रुपये से 811 रुपये तक प्रति बोरी रहा था। तीसरे दिन भी आलू भाव में लगातार गिरावट होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आलू कच्ची फसल प्रति वर्ष एक बीघा खेत में 20 से 25 बोरी निकल आता था। भाव ठीक मिल जाने से लागत निकालकर मुनाफा भी हो जाता है। इस बार न तो आलू का उत्पादन अच्छा है और न ही भाव। इससे सब घाटा ही घाटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed