फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pond me doobne se maut

खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरे छात्र की डूबने से मौत

Thu, 22 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
pond me doobne se maut
जहानगंज। जानकी मंदिर के पास खेलते समय सातवीं का छात्र पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। तालाब से शव निकलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना मिलने से इनकार किया।
विज्ञापन

गांव मूसाखिरिया निवासी पंकज यादव का 14 वर्षीय पुत्र नितिन डीपीएस इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार को नितिन बकरियां चराने के लिए गांव के पास ही राम जानकी मंदिर के पास गया था। खेलते समय नितिन का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर पड़ा। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे और तालाब में घुसकर नितिन को बचाने का प्रयास किया, एक घंटे बाद नितिन को बाहर निकाला जा सका, तब उसकी मौत हो गई थी। पुत्र का शव देखकर मां संगीता, बहन जूली भाई विकल व पिता पंकज दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed