फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Polling parties reached 1527 booths, voting today

Farrukhabad News: 1527 बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 1527 booths, voting today
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव का शोर थमने के साथ रविवार को बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए सातनपुर मंडी में पोलिंग पार्टियों को सुबह से ही ड्यूटी बांटने के साथ ईवीएम व प्रपत्र देकर उन्हें फोर्स के साथ बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन


जनपद के 1527 बूथों पर सोमवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए शहर की सातनपुर मंडी में पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार सुबह सात बजे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ड्यूटी पंडाल में डट गए। विधानसभा क्षेत्रवार लगीं ड्यूटी वितरण टेबलों पर पोलिंग पार्टियों के नंबर लिखे होने से मतदान कर्मियों ने सीधे पहुंचकर अपनी ड्यूटी ली।
विज्ञापन

पंडाल में पहुंचकर मतदान के लिए प्रपत्र का बैग और ईवीएम ली। पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाने के लिए बसें भी पहले से ही मंडी परिसर में खड़ी करा ली गई थीं। सुबह 9:30 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू कर दी गई। इस बीच जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह मंडी के कार्यालय में मौजूद रहकर पूरी गतिविधियों पर नजर लगाए रहे। बसों में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी भी भेजे गए। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश पोलिंग पार्टियों को मंडी से बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ की सख्ती के चलते बेवजह ड्यूटी कटवाने वालों की दाल नहीं गली। हालांकि कुछ मतदान कर्मी बीमारी की वजह से ड्यूटी करने में असमर्थ थे। उनके स्थान पर रिजर्व ड्यूटी वाले कर्मचारियों को पोलिंग पार्टी के साथ भेज दिया गया। वहीं ड्यूटी न लेने वाले कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ मिलने और संपर्क न हो पाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने निलंबन और एफआईआर दर्ज कराने की माइक से चेतावनी देते रहे।

गोद में बच्चा और दूसरे हाथ में लिया बैग
पोलिंग पार्टियों में शामिल कई महिला कर्मचारी गोद में बच्चा लिए तो दूसरे हाथ में बैग लेकर जाती दिखीं। धूप से बचने के लिए बूथ का गत्ता ही सिर पर रख लिया, तो किसी ने दुपट्टे से मुंह बांध रखा था। मंडी में पेयजल के लिए वाटर कूलर के साथ नगर पालिका के टैंकर भी खड़े थे। इससे गर्मी में लोग अपनी बोतलें भरकर प्यास बुझाते रहे।

ई-रिक्शा पलटने से मतदान कर्मी घायल
फतेहगढ़ चौराहा निवासी डाक विभाग के प्रदीप पांडेय की मतदान अधिकारी प्रथम में ड्यूटी लगी थी। वह साथी मतदान कर्मी आशीष कुमार, विमलेश व विवेक के साथ ई-रिक्शा से सातनपुर मंडी के लिए निकले। पेट्रोल पंप के निकट ई-रिक्शा पलट गया। इससे प्रदीप पांडेय के पैर में चोट लगने से घायल हो गए। जबकि अन्य के हल्की चोटें आईं। मंडी में लगे स्वास्थ्य शिविर में उनका उपचार और पैर में ड्रेसिंग की गई। घायल होने से उनकी मतदान ड्यूटी काटकर दूसरे कर्मचारी को भेजा गया।
मंडी गेट पर लगा रहा जाम
बसों में पोलिंग पार्टियां बैठने के बाद फोर्स आने में देरी होने से उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों के आने पर एक साथ बसों के रवाना होने से मंडी गेट पर जाम की स्थिति बनी रही। कुल 352 बसों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। विधानसभा क्षेत्र सदर के बूथों पर 75, कायमगंज में 111, अमृतपुर क्षेत्र में 82 व भोजपुर क्षेत्र के बूथों के लिए 84 बसों से पाेलिंग पार्टियां भेजी गईं।

पांच सखी बूथों के लिए पांच बसें अलग से
चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल आठ सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पीठासीन से लेकर सभी मतदान कर्मी महिलाएं ही लगाई गईं। ग्रामीण क्षेत्र के पांच सखी बूथों की पोलिंग पार्टियां पहुंचाने के लिए अलग से बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed