फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

सपा नेता ने लगाया टिकट बेचने का आरोप

Wed, 17 Aug 2022 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
political
सदस्यता अभियान की बैठक में मौजूद सपा नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू ने कहा कि टिकट बेचकर चुनाव लड़ाने वालों को पार्टी से बाहर करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि सदस्य चाहे 10 बनाएं, मगर ईमानदारी से बनाए जाएं। जांच में सही और गलत सदस्यता सामने आ जाएगी। सदस्यता प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि हर बुजुर्ग नेता के अनुभवों से अभियान पूरी ईमानदारी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय बैठक हुई। पूर्व सांसद मुन्नूबाबू ने डॉ. नवलकिशोर से कहा कि ताज्जुब इस बात का है आखिरकार वह कौन से लोग थे, जिनकी वजह से यह नाम चला कि समाजवादी पार्टी को दो लोगों ने बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सच तो यह है कि ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है, जिन दो लोगों ने पार्टी को बेच दिया। कहा कि पहली बार देखा गया कि पार्टी की विधानसभा चुनाव में टिकटें बिकीं। वही लोग अभी से कह रहे हैं कि अबकी बार लोकसभा चुनाव अपने साथी को लड़ाएंगे। विधानसभा चुनाव में भी लोगों ने आश्वासन देकर पता नहीं क्या-क्या काम किए।
पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जीवन भर वह समर्पित रहेंगे। कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी हित में पूरी बात करेंगे। इस पर लोग बगलें झांकने लगे।
सदस्यता प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अभियान में वरिष्ठ जनों से ससम्मान सहयोग लिया जाएगा। उनके अनुभवों से पार्टी फिर से पुराना वैभव प्राप्त करेगी। डॉ. नवल किशोर, डॉ. अरविंद गुप्ता, विजय यादव, महेंद्र कटियार, सुलक्षणा सिंह, पुष्पेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।

डॉ. जितेंद्र यादव, जितेंद्र यादव सिरोली, सर्वेश आंबेडकर, रमेश चंद्र कठे रिया आदि थे। अध्यक्षता नदीम अहमद फारुकी और संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।
विधानसभा चुनाव में सदर से टिकट न मिलने पर महेंद्र सिंह कटियार बसपा में शामिल होकर अपने रिश्तेदार विजय कटियार को चुनाव लड़ाते रहे। मंगलवार को सपा की बैठक में मंच पर उनके दिखने से तरह-तहरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed