फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

दलितों संग खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
political
फर्रुखाबाद। भाजपा सरकार आरक्षण में खेल करके दलितों संग खिलवाड़ कर रही है। निजीकरण करके कमजोर वर्ग को और कमजोर करने की साजिश की जा रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी के गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम में आए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल ने कहीं। उनका जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदाबाद रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एसएससी में निकली भर्तियां रद कर दी गईं। 69 हजार शिक्षकों की भर्तियों में आरक्षण न मिलने से एससीएसटी के 18 हजार लोग वंचित रह गए। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनावों में एससीएसटी वर्ग से एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराने की बात कही।
विज्ञापन

यहां अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, उर्मिला राजपूत, अमरेंद्र सिंह, सर्वेश आंबेडकर आदि ने विचार रखे। वहीं शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा नेता डॉ. अरविंद गुप्ता ने कार्यक्रम रखा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का याकूतगंज के स्कूल में सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने साथियों संग प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। यहां विजय अनुरागी, विकास यादव, अमित, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के शीतगृह में सपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि जीरो फीस व्यवस्था समाप्त होने से अनुसूचित वर्ग के छात्र बीएड, डीएलएड व अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले को तरस रहे हैं। कहा कि भाजपा का झूठ ही सपा के लिए 2022 की सरकार का रास्ता बनाएगा। इस मौके पर राका दिवाकर, बिल्लू श्रीवास्तव, अखिल गुप्ता, फुरकान अहमद, इरफान, मासूम रजा, रोशन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed