फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

दिल्ली में जीत पर आप ने मनाया जश्न, जुलूस निकाला

Tue, 11 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
political
शहर में जुलूस निकाल कर जश्न मनाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जुलूस निकाला और आतिशबाजी चलाई। कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम की बात करने वालों को करारा झटका है। अब विकास की बात करने वालों की ही सरकारें बनेंगी।
विज्ञापन

पार्टी की जिले की इकाई ने शहर में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। तमाम कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में घुमना तक आए। यहां से बूरा वाली गली में जुलूस का समापन हो गया। पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोगों को दिखा दिया कि वह विकास पर वोट देते हैं। सांप्रदायिक लोगों के बहकावे में नहीं आए। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली की तर्ज पर ही अब उप्र में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा। अगले विधानसभा चुनाव में यहां भी सरकार बनाने का काम होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, राज गौरव पांडेय, गौतम कश्यप, रामकिशन कश्यप, योगेंद्र नाथ मिश्रा, नरेश चंद्र बाथम, जितेंद्र दीक्षित, प्यारे वारसी, राजीव कुमार शाक्य, शेर सिंह कुशवाहा, रवि शंकर राजपूत, वैभव सक्सेना, बेचेलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed