{"_id":"5e0a493e8ebc3e87b402ef79","slug":"political-farrukhabad-news-knp5353662129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए की जानकारी को भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए की जानकारी को भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्वी व पश्चिमी मंडल में सोमवार को बैठक हुई। इसमें विपक्षी दलों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे भ्रामक प्रचार को निष्प्रभावी करने के लिए लोगों तक कानून की उपयोगिता पहुंचाने को जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी की गई।
शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित गेस्ट हाउस में पश्चिमी मंडल की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी भ्रामक प्रचार कर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए सभी मंडलों में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को कानून की जानकारी दी जाएगी। यह कानून नागरिकता देने का है, देश के मुस्लिम समुदाय को किसी तरह से प्रभावित नहीं करता है। कांग्रेस, सपा आदि विपक्षी दल गंदी राजनीति कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने बूथ अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ इस संबंध में पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए पंफ्लेट जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। हिमांशु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। नरेंद्र राठौर, अतुल शंकर दुबे, बबीता पाठक, रामकिशन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला तलैया फजल इमाम में पूर्वी मंडल की बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। सीएए की उपयोगिता बताने को रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मयंक सिंह बुंदेला, अनुराग दुबे, रजनी गुप्ता, ममता सक्सेना, मीरा सिंह व मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।