फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Policeman found fanning his son with his hand at help desk, SP angry

Farrukhabad News: हेल्प डेस्क पर बेटे को हाथ से पंखा करती मिली सिपाही, एसपी नाराज

Sun, 11 Aug 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Policeman found fanning his son with his hand at help desk, SP angry
कमालगंज। पुलिस अधीक्षक ने थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व कर्मचारियों से मामलों के निस्तारण में आने वाली समस्याओं को पूछा। थाने के निरीक्षण में महिला हेल्प डेस्क में बैठी पुलिसकर्मी अपने बच्चे को लिटाकर हाथ से पंखा करती मिली। पिंक शौचालय में ताला पड़ा देख एसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हर्षित कुमार व इंस्पेक्टर रणविजय सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। करीब 11:30 बजे एसपी आलोक प्रियदर्शी यहां पहुंचे। उन्हें राजस्व कर्मचारी तो उपस्थित मिले, लेकिन फरियादी नहीं मिला। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक से राजस्व निस्तारण के मामलों की जानकारी ली। लेखपाल अभय त्रिवेदी, उज्ज्वल गुप्ता आदि से पैमाइश में होने वाली दिक्कतों के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए वह महिला हेल्प डेस्क में पहुंचे। यहां मौजूद महिला सिपाही अपने बच्चे को लिटाकर हाथ से पंखा कर रही थी। इस पर एसपी में नाराजगी जताते हुए पंखा लगवाने के निर्देश दिए। बताया कि खराब हुए पंखे को मरम्मत के लिए भेजा है। हेल्प डेस्क में कूलर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेड मोहर्रिर रामपाल से रजिस्टर आदि की जानकारी ली। पास में बने पिंक शौचालय में ताला पड़ा देख उसे खुलवाकर चालू कराने के निर्देश दिए। हवालात में सामान रखा देख एसपी ने पूछा कि आरोपियों को कहां बिठाया जाता है। इस पर डाक मुंशी सूरज ने बताया कि कार्यालय के अंदर ही हवालात बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed