फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police still could not reveal the murder of two brothers

Farrukhabad News: दो भाइयों की हत्या का पुलिस अभी तक नहीं कर सकी खुलासा

Sat, 14 Sep 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police still could not reveal the murder of two brothers
जहानगंज। दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री को जनता दरबार में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित नौ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ सिंह के पुत्र गुलाब सिंह, अजीत सिंह 19 जून को खेत से मक्का की फसल काटने गए थे। दोनों भाइयों के शव खेत के पास कुएं में पड़े मिले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। तत्कालीन विवेचक भोलेंद्र चतुर्वेदी सहित फाेरेंसिक टीम ने कई बार जांच कर मामले को दुर्घटना बताया था। परिजनों ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विवेचना मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को स्थानांतरित कर दी। खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने लोधी महासभा के साथ पुलिस लाइन के गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पूर्व ब्लाॅक प्रमुख, उनके भाई पर साजिश रचने का आरोप लगाकर नौ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने परिजनों को जल्द खुलासा करने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया था। लगभग एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पिता छविनाथ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं होने के संबंध में गुहार लगाई। छविनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed