फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police sent loving couple to jail for murder of middle-aged man

Farrukhabad News: अधेड़ की हत्या में प्रेमी युगल को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police sent loving couple to jail for murder of middle-aged man
फर्रुखाबाद। अधेड़ की हत्या में पुलिस ने प्रेमी युगल को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटर ब्लेड बरामद कर लिया। लूट के इरादे से प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज मोहल्ला भोलेपुर निवासी ज्योति शर्मा किराये पर प्रेमी युगल को घर में कमरा देती थी। शहर कोतवाली के मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी वैभव गुप्ता का फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला शीशम बाग निवासी नाहिद उर्फ नूर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

नाहिद जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के हुल्लापुर में एक नर्सिंग होम में काम करती थी। दोनों रात में ज्योति शर्मा के यहां किराये पर कमरा लेकर रहते थे। नाहिद ने वैभव को ज्योति के यहां जेवर व नकदी रखे होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात वैभव हुल्लापुर नर्सिंग होम से नाहिद को बाइक से बुलाकर लाया। दोनों ज्योति के यहां कमरा लेकर रुक गए। रात को वैभव व नाहिद ने ज्योति को सोते समय मारने की साजिश बनाई। वैभव ने ज्योति को जगाकर पान मसाला मांगा। कपड़े से गला कसकर मारने का प्रयास किया। ज्योति ने वैभव के हाथ में काट लिया। इस पर वैभव ने उसकी गर्दन पर कटर ब्लेड से प्रहार कर घायल कर दिया। ज्योति घायल अवस्था में घर के बाहर भागी और दिव्यांग भाई अजय उर्फ पप्पू शर्मा को आवाज लगाई।
अजय ने वैभव को रोकने का प्रयास किया। वैभव ने गर्दन, सीने सहित कई स्थानों पर कटर ब्लेड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वैभव नंगे पैर ही भाग गया था। नाहिद उर्फ नूर ज्योति के साथ ही बनी रही। पुलिस ने शनिवार को वैभव को पकड़ा तो उसने पूरा राज उजागर कर दिया। पुलिस ने वैभव की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त कटर ब्लेड बरामद कर लिया।
एएसपी डॉ संजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी वैभव व नाहिद उर्फ नूर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
नूर ने किया ज्योति को भी गुमराह
नाहिद उर्फ नूर का ज्योति के घर पहले से आना-जाना था। वह ज्योति की बेटी आरती के साथ कॉलेज में पढ़ती थी। वैभव के घटना को अंजाम देने के बाद भी नाहिद उर्फ नूर ने भागने का प्रयास नहीं किया। वह ज्योति को अपने पक्ष में करके उसकी मदद में लगी रही। वैभव ने घटना को क्यों अंजाम दिया। इस सवाल पर वह पुलिस को भी गुमराह करती रही। वैभव के पकड़े जाने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। उसमें नूर का राज उजागर हुआ।


लापरवाही पर कार्रवाई नहीं, 24 घंटे में खुलासे पर वाहवाही लूटने का प्रयास
कर्नलगंज चौकी के पास रात एक बजे से लेकर दो बजे तक वैभव ने ज्योति व उसके भाई अजय उर्फ पप्पू शर्मा पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला किया। ज्योति कर्नलगंज चौकी के पास चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाती रही। चौकी पर कोई मौजूद नहीं था। हमलावर अजय की हत्या करके आसानी से भाग गया। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की लापरवाही उजागर हो गई। ज्योति ने हमलावर वैभव का नाम उजागर कर दिया था। मौके से पुलिस को वैभव की जैकेट व अन्य सामान मिल गया था। प्रेमिका नाहिद उर्फ नूर को पुलिस ने घर से ही पकड़ लिया। इसके बाद दोपहर को वैभव भी पकड़ा गया। अधिकारियों ने लापरवाही पर कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर वाहवाही लूटने से बाज नहीं आए। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस अगर चौकी पर मौजूद होती तो घायल अजय की जान नहीं जाती। आरोपी वैभव भी मौके पर पकड़ा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed