{"_id":"66c8f13076c251661a0efb65","slug":"police-searched-for-the-girl-from-kanpur-dehat-sister-still-missing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103722-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस ने किशोरी को कानपुर देहात से खोजा, बहन अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस ने किशोरी को कानपुर देहात से खोजा, बहन अभी भी लापता
विज्ञापन
जहानगंज। रिश्तेदारी में आया युवक पड़ोसी के सहयोग से दो किशोर बहनों को ले गया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कानपुर देहात में उसके घर दबिश दी। दूसरे घर से एक किशोरी खोज लिया। हालांकि बड़ी बहन लापता है। किशोरियों को बेचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के भाई को पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में कानपुर देहात जिले के रूरा थाने के काशीपुर निवासी राहुल की रिश्तेदारी है। वह यहां काफी आता-जाता था। उसने गांव के ही एक युवक से दोस्ती कर ली। 20 अगस्त को शौच को गईं दो किशोर बहनों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पिता ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम काशीपुर में दबिश देकर एक घर से एक किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने राहुल के भाई को भी हिरासत में ले लिया। राहुल मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस युवक और किशोरी को थाने ले आई। बड़ी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
परिजनों को शक है कि किशोरियों को किसी तीसरे के हाथ बेचा गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने एक किशोरी को बरामद कर, आरोपी को बरामद कर आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। दूसरी किशोरी की तलाया जारी है।