{"_id":"6a25c3ab0d51feb68b0e7284","slug":"police-recruitment-exam-today-13440-candidates-to-appear-on-the-first-day-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110574-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, पहले दिन 13,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, पहले दिन 13,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में सोमवार से शुरू हो रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में तीन दिन में आठ जिलों के 23,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रोजाना दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 6,720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। देर शाम से परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया।
जिले में तीन दिनों में अमरोहा के 4531, औरैया, इटावा, कन्नौज व कानपुर देहात से 1411-1411, बदायूं से 8000, कानपुर नगर से 1412 व रामपुर से 7176 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। देर शाम परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर खासी चहल पहल दिखी। बरेली, बदायूं की ओर से आने वाली बसों में खासी भीड़ रही। सोमवार सुबह 10 से दोपहर 12 और शाम तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
केंद्रों पर सुबह 6.30 बजे पहुंचेंगे 560 कक्ष निरीक्षक
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों पर 560 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा 74 कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षक हर हाल में सुबह 6.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे। उन्हें अपना आधार कार्ड और पुलिस की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र दिखाना होगा। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री गेट के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे कोषागार में पहुंचेंगे। वहां परीक्षा संबंधी सामग्री रिसीव करके सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ले जाएंगे।