{"_id":"5f1487598ebc3e63d3525d87","slug":"police-of-two-districts-could-not-open-neetu-murder-case-farrukhabad-news-knp572125325","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष बाद भी दो जिलों की पुलिस हत्याकांड का नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष बाद भी दो जिलों की पुलिस हत्याकांड का नहीं कर सकी खुलासा
विज्ञापन
दो जिलों की पुलिस नहीं खोल सकी नीतू हत्याकांड
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जनपद की पुलिस नीतू उर्फ मिथुन हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। खास बात ये कि आईजी खुद मुकदमे की मानीटरिंग कर रहे हैं। पुलिस को अब पांच नामजद आरोपियों सहित छह लोगों की लाई डिटेक्टर टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार है। घटना को 11 महीने से अधिक का समय बीत चुका है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर भटपुरा निवासी सुमन पत्नी राकेश का भाई जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार गांव नगला मठिया निवासी नीतू उर्फ मिथुन (25) उसके घर आया हुआ था। वह 26 जुुलाई 2019 को सुबह दौड़ लगाने गया और लापता हो गया। पिता रक्षपाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
21 अगस्त को गांव नगला मठिया के ही बसपा नेता महाराज सिंह, उनके पुत्र मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कामता प्रसाद व मैनपुरी के थाना भोगांव के छाछा निवासी रामबिहारी के खिलाफ पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 27 अगस्त को नीतू का शव जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
तभी से दोनों जिलों की पुलिस खुलासे में लगी है। दोनों जिलों के एसपी समेत आईजी जोन मोहित अग्रवाल मुकदमे की मानीटरिंग कर रहे हैं। 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने नामजद समेत छह लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया।
इसकी रिपोर्ट अब तक लखनऊ से नहीं आई है। विवेचक पत्राचार भी कर चुके हैं। पुलिस रिपोर्ट आने के बाद खुलासा करने का दावा कर रही है। सर्विलांस सहित अन्य जांचों में आरापियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें खुलासे के लिए लगीं हैं।