फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police cracked sticks in Zarari

जरारी में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने फटकारी लाठियां

Thu, 29 Apr 2021 05:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Police cracked sticks in Zarari
जरारी में पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जरारी मतदान केंद्र के बाहर लगी सैकड़ों लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस कर्मियों ने जमकर लाठियां फटकारीं। खेत में लगे टेंट को उखड़वाकर कुर्सियां कोल्ड स्टोर में रखवा दीं। मतदान केंद्र के अंदर एजेंट मोबाइल से बात करते हुए मिले। इस दो एजेंटों के मोबाइल एसओ ने जब्त कर लिए।
कानपुर के सीओ राजेश कुमार व एसओ फोर्स के साथ गुरुवार दोपहर सपा के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के गांव जरारी स्थित प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। भीड़ देखकर पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा। केंद्र के अंदर एजेंट इमरान मोबाइल पर बात करते मिला।
विज्ञापन

एसओ ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया। दूसरे बूथ पर भी एक एजेंट का मोबाइल जमा करवा लिया गया। सीओ ने सभी एजेंटों को बुलाकर उनकी तलाशी करवाई और हिदायत दी कि अब किसी के पास मोबाइल मिला तो कड़ी कार्रवाई करेंगे। यहां पुलिस फोर्स आधा घंटे तक डेरा डाले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोर्स गांव के बाहर बने इंटर कालेज मतदान केंद्र पर पहुंचा। वहां का नजारा और भी गंभीर दिखा। यहां मतदान केंद्र के पास में ही सैकड़ों लोगों की भीड़ खेतों में डटी थी। कुछ लोगों ने टेंट व कुर्सियां डालकर बैठने का इंतजाम कर रखा था। सिपाहियों ने भीड़ को खेतों में दौड़ाया। टेंट उखड़वा दिया और आयोजकों को कुर्सियां अंदर रखने की हिदायत दी। वहां मिले बैनर की वीडियोग्राफी करवाकर सीओ ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।
पूर्व विधायक पुत्र को स्कूटी से उतरवाया
पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी चचेरे भाई की पत्नी के लिए गांव में वोट डलवा रहे थे। वह स्कूटी पर बैठकर समर्थक के साथ केंद्र के पास से गुजर रहे थे। सीओ राजेश कुमार ने उनकी स्कूटी रोक ली और केंद्र के पास कोई वाहन नहीं जाने की बात कही। इस पर अरशद उतर गए और समर्थक स्कूटी लेकर चला गया।

सौरिख से आए लोगों पर मतदान करने का आरोप
जरारी गांव में कुछ ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि जनपद कन्नौज के थाना सौरिख से तमाम लोग गांव में आए हैं। गांव के बहुत से लोग मतदान करने नहीं आ पाए। उनके वोट फर्जी आईडी बनवाकर डलवाए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने लाइन में लगे लोगों के आईडी कार्ड की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed