{"_id":"63695097412643029d32d23a","slug":"police-caught-two-vicious-scavengers-farrukhabad-news-knp7271187184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी में अंतरराज्यीय गिरोह दो शातिरों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजी में अंतरराज्यीय गिरोह दो शातिरों को जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में टप्पेबाजी के आरोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सराफ से पांच लाख की टप्पेबाजी में अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को एसओजी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके दो साथियों को पुलिस तलाश कर रही है।
गिरोह के सदस्य पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए टप्पेबाजों से 1.12 लाख रुपये व तमंचा आदि बरामद हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नीबाचुअत निवासी जितेंद्र कुुुमार की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी में सराफा की दुकान है।
उनके पास में ही भाई सुधीर की खाद की दुकान है। 18 अक्तूबर की सुबह जितेंद्र व सुुधीर कार से दुकान जा रहे थे।
फतेहगढ़ नेकपुर कलां में बाइक एजेंसी के पास बाइक सवार टप्पेबाजों ने जितेंद्र व सुधीर को झांसा देकर कार के अंदर से पांच लाख के जेवरात व नकदी से भरे तीन बैग पार कर दिए थे।
पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी व कोतवाल सचिन कुमार सिंह की टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
मुख्या बाजार में दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाजों के फुटेज कैद हो गए थे।
सर्विलांस से घटना स्थल पर रेंज में आए मोबाइल नंबर से दिल्ली के टप्पेबाजों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने नई दिल्ली थाना आंबेडकर नगर के मोहल्ला मदनगिर निवासी नरेश व इंद्र कुमार उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया।
मदनगिर निवासी आकाश व रोहित भी घटना में शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
टप्पेबाजी के आरोप में पकड़े गए इंद्र कुमार उर्फ दिलीप के खिलाफ दिल्ली, फतेहगढ़ में चोरी, लूट, टप्पेबाजी व अवैध शस्त्र के 24 मुकदमें दर्ज हैं।
नरेश के खिलाफ कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर व दिल्ली में चोरी, टप्पेबाजी व जानलेवा हमले के 16 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों में आरोपियों के बारे में सूचना भेजकर आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।