{"_id":"67b37af73a5b4ade7f037d1f","slug":"police-caught-him-while-going-on-bike-to-sell-government-liquor-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-120798-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक से सरकारी गल्ला बेचने जाते समय पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक से सरकारी गल्ला बेचने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से कोटे का राशन बेचने जाते समय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर हथियापुर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके से कोटेदार का पुत्र बाइक व एक पैकेट गेहूं को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण ने हथियापुर चौकी में तहरीर भी दी है।
सोमवार को एक बाइक पर दो युवक गेहूं का बोरा लेकर जा रहे थे। गांव अचरा के ग्रामीणों ने हथियापुर के पास बाइक रोक ली। उन्होंने गेहूं का बोरा उतरवाकर हथियापुर चौकी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक चालक मौके से भाग गया। ग्रामीण सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया कि अचरा के कोटेदार का पुत्र सरकारी गल्ला बेचने के लिए ले जा रहा था। वह अक्सर सरकारी गल्ला बेचता है।
सर्वेश ने हथियापुर चौकी में कोटेदार के खिलाफ तहरीर भी दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। हथियापुर चौकी इंचार्ज से जब इस संबंध में बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी गेहूं के पैकेट का वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जानकारी की जा रही है। वीडियो में अनाज का जो बोरा है, उसमें भारत सरकार लिखा है। अगर सरकारी गेहूं बिकने जा रहा था तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)