फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police and revenue team arrived with 13 tractors to take possession of 95 lessees

Farrukhabad News: 13 ट्रैक्टरों संग 95 पट्टेदारों को कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम

Mon, 11 Dec 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police and revenue team arrived with 13 tractors to take possession of 95 lessees
फर्रुखाबाद। नीवलपुर ग्रामसभा में हुए 95 पट्टेदारों की भूमि पर माधौपुर के दबंगों का कब्जा है। रविवार को पुलिस और राजस्व टीम 13 ट्रैक्टरों को लेकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। सुबह दोनों गांवों के लोगों से झड़प भी हुई। गंगा की कटरी में ग्रामसभा की करीब तीन हजार बीघा जमीन है। देर शाम तक जमीन की नापजोख चलती रही।
विज्ञापन

राजस्व विभाग और पुलिस की टीम आने की भनक लगते ही कई पट्टेधारक खेतों में पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद माधौपुर के कब्जेदारों से उनकी झड़प हुई। कब्जेदारों की संख्या अधिक होने की वजह से नीवलपुर ग्रामसभा के लोग मौके से चले गए। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे मऊदरवाजा थाना पुलिस और तहसील के कानूनगो अजीत दुबे, प्रमोद शुक्ला व लेखपाल अशोक त्रिपाठी व संजय सिंह 13 ट्रैक्टरों को लेकर मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने सबसे पहले ग्रामसभा नीवलपुर और माधवपुर के जमीन की सीमाएं नापकर अलग कर दीं।
विज्ञापन

इसके बाद नक्शा के आधार पर सभी 95 पट्टेधारकों के खेतों को नापना शुरू किया। जिस जमीन को पट्टेदारों के लिए नापा जा रहा, उस पर गेहूं की फसल भी जमी हुई है। यह फसल दबंगों ने ही बोई थी। पट्टेदारों का कहना है कि वह कई साल से राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे थे। अब उनकी जमीन मिलने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अपनी मौजूदगी में ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई करवानी शुरू कर दी। कानूनगो प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शनिवार को राजस्व टीम ने नीवलपुर और माधौपुर ग्रामसभा के जमीन की हदबंदी कर दी थी। अब सभी 95 पट्टेदारों को पांच-पांच बीघा जमीन नापकर दे दी जाएगी। बताया कि नीवलपुर ग्रामसभा की गंगा की कटरी में करीब तीन हजार बीघा जमीन है। उसमें से मात्र 495 बीघा जमीन का ही पट्टा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed