फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pole of cleaning the drain open in the rain for a while

फर्रुखाबादः कुछ देर की बारिश में खुली नाला सफाई की पोल

Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pole of cleaning the drain open in the rain for a while
शहर के लाल सराय में बारिश से सड़क पर हुए जलभराव से निकलते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बुधवार को कुछ देर हुई बारिश ने नाला सफाई की पोल खोल दी। गलियों, सड़कों पर जलभराव हो गया। लाल सराय में सड़क पर पानी भरने से जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। मोहम्मदाबाद कस्बा में भी बारिश से जलभराव होने से आवागमन का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश आधे घंटे तक हुई। इससे लाल सराय, तलैया फजल इमाम, इस्माइलगंज सानी, मदारबाड़ी, लिंजीगंज, नुनहाई आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। लाल सराय मुख्यमार्ग पर एक-एक फीट पानी भरने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पानी कम होने पर यातायात सामान्य हुआ। तलैया फजल इमाम की कई गलियों में दो-दो फीट पानी भरा रहा।
विज्ञापन

देर शाम जलभराव कम हुआ तो गलियों में कीचड़ जमा हो गया। शाम करीब चार बजे भी शहर में झमाझम बारिश हुई। दोपहर दो बजे मोहम्मदाबाद में बारिश होने से कस्बा में कई जगह जलभराव हुआ। गलियों और सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed