{"_id":"571d0c0b4f1c1b98788b5205","slug":"plot-occupation-on-the-stones-and-firing-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जे को लेकर पथराव और फायरिंग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट पर कब्जे को लेकर पथराव और फायरिंग, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाट पर कब्जा करने के इरादे से हमलावरों ने बाउंड्रीवाल और गेट को गिरा दिया। इस दौरान विवाद होने पर पथराव के साथ ही फायरिंग हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस ने प्रधान पति समेत 44 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला गिहार बस्ती लकूला निवासी शिशुपाल सिंह गिहार ने दो महीना पहले बिर्राबाग रोड पर 4 डिसमिल जमीन दुर्विजय सिंह से 8 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके बाद शिशुपाल ने उस प्लाट में बाउंड्रीवाल और गेट लगा दिया था। इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते है।
विज्ञापन
इसको लेकर कुछ समय पहले भी थाना अमृतपुर के गांव भुड़िया भेड़ा निवासी अनुराग शुक्ल से विवाद भी हो चुका है। रविवार की सुबह अनुराग शुक्ल, अजय दीक्षित, प्रधान पति श्रवण शुक्ला उर्फ छोटे शुक्ल, ननकी शुक्ल अपने 30-40 साथियों के साथ असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने बाउंड्रीवाल और गेट गिरा दिया। इसकी जानकारी होेने पर शिशुपाल सिंह गिहार अपने परिवार और मोहल्ले वालों के साथ मौके पर पहुंचे। जब आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग कर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपियों ने शिशुपाल को पकड़ कर पीट दिया।
मारपीट करने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी की। शिशुपाल की तहरीर पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न के साथ ही आरोपियों पर सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
शिशुपाल ने बताया कि दुर्विजय से उसने जमीन को खरीदा था। उसके पास दाखिल खारिज भी है। अनुराग फर्जी कागजात तैयार कर उस जमीन को अपना बता रहे हैं। इसको लेकर उसने कोर्ट में भी मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा कि अनुराग उसकी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं।