फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pledge to not intoxicated

गिहार बस्ती में पुलिस ने नशा न करने की दिलाई शपथ

Sun, 21 Feb 2021 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Pledge to not intoxicated
कमालगंज के महरूपुर गांव में आप की पुलिस आपके द्वार चौपाल में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
नशा न करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने, उसका उपयोग व बिक्री करने के लिए कुख्यात गिहार बस्ती महरुपुर रावी में रविवार को पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बस्ती में एक ओर रास्ता न होने की समस्या उठाई। गांव वालों को शराब न पीने व बच्चों को पढ़ाने की शपथ दिलाई गई।
प्रभारी निरीक्षक अजयनारायण सिंह की अध्यक्षता में गिहार बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण अभिताभ सिंह व नन्हीं आदि ने कहा कि गांव के एक ओर का रास्ता बंद है। इसलिए परेशानी होती है। दीप केशरी माता मंदिर के पास वाली बस्ती में भी रास्ते की समस्या है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने समस्या दूर कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराने व अपने स्तर से प्रयास करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों से कहा गया कि वह शराब आदि नशा के कारोबार से दूर रहें, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका बेहतर भविष्य बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में गांव का भ्रमण कर समस्या जानी गईं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि अवैध शराब का कारोबार नहीं छोड़ा जाएगा तो इसमें लिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उप निरीक्षक रामसेवक वर्मा, आरके शर्मा, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, रामप्रकाश कश्यप, निवर्तमान प्रधान पाल सिंह, भगवानदीन, केनपाल आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed