{"_id":"669c1b6fe3090886e90116e4","slug":"players-showed-talent-and-won-medals-in-taekwondo-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113636-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाकर जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाकर जीते पदक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजपूत रेजीमेंट के ब्रिगेडियर एचएस संधु की पत्नी गुरप्रीत संधु ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। बालक अंडर-08 प्रतियोगिता से मैच शुरू हुए। प्रतियोगिता के दौरान छोटे-छोटे बच्चे जीतने के लिए एक-दूसरे को पंच जड़ रहे थे। इसमें आदित्य कुमार ने स्वर्ण, शिवा राजपूत ने रजत और समर बाथम ने कांस्य पदक जीता। अन्य भार वर्ग की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विजेता खिलाड़ियों को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति और जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष डॉ. रजनी सरीन ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. कर्मवीर सिंह यादव, सचिव अजय प्रताप सिंह व मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
अंडर-08 21 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्य गौतम, सिद्धांत, रुद्रांश तिवारी ने क्रमश: स्वर्ण, रजत, कांस्य, 33 किग्रा. में सानिध्य ने स्वर्ण व अर्पिंत ने रजत पदक जीता। 25 किग्रा. में कृष्णा गौतम, 32 किग्रा. में अप्रमेय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-08 16 किग्रा. भारवर्ग बालिका में रिद्धी, 21 किग्रा. में शैलजा सिंह, 22 किग्रा. में उत्कर्षिका सिंह, 24 किग्रा. में नायरा पाल, 29 किग्रा. में अनुष्का सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग 21 किग्रा. में वरुन कुमार, 23 किग्रा. में विख्यात कुमार, 27 में अपूर्व सिंह, 29 में कृष्णा राठौर, 32 में राजन कुमार, 35 में सार्थक सिंह, 38 में साहिल, 41 में अंश, 44 में अर्नव चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालिका 26 किग्रा. भारवर्ग में श्रेयांशी, 29 में सान्वी, 32 में तनुप्रिया, 35 में ओसमी यादव, 47 में समीक्षा, 52 में आरती और 55 किग्रा. भारवर्ग में दीक्षा स्वर्ण पदक विजेता रहे। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।