फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Players are not allowed even after taking fee

स्टेडियम में रुपये लेने के बाद खिलाड़ियों की नहीं दी जा रही सहूलियते

Sun, 27 Dec 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Players are not allowed even after taking fee
स्टेडियम फतेहगढ़ में पिच तैयार न होने पर विरोध जताते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
शुल्क लेने के बाद भी खिलाड़ियों को सहूलियतें नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त स्टेडियम स्टेडियम में एक दिन क्रिकेट खेलने का शुल्क 1350 रुपये लिया जाता है। इसके बावजूद खिलाड़ियों को वहां पूरी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। उन्हें पिच पर खुद झाड़ूू लगानी पड़ती है। स्टेडियम की ओर से स्टंप व गिल्ली भी मुहैया नहीं कराई जातीं। इसको लेकर रविवार को खिलाड़ियों ने विरोध जताया।
फर्रुखाबाद स्पोर्ट्स क्लब व ऑलराउंडर क्लब के बीच रविवार को क्रिकेट मैच था। इसके लिए टीम के कैप्टन ने शनिवार को 1350 रुपये देकर रविवार के लिए मैदान बुक कराया। इसकी रसीद नहीं दी गई थी। रविवार सुबह दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं तो पिच पर झाड़ूू तक नहीं लगी थी। मैदान के चारों ओर बाउंड्री भी तैयार नहीं की गई थी।
विज्ञापन

मैच के लिए स्टंप व गिल्ली, चूना नहीं दिया गया। इसको लेकर खिलाड़ी विशाल छावड़ा, अमन चौहान, नितिन, अंकित वर्मा, राजऋषि, रवि बाबू, अंबुज परमार ने विरोध जताकर हंगामा भी किया। फिर भी कोई कर्मचारी समस्या सुनने तक नहीं आया। खिलाड़ियों ने खुद झाड़ूू लगाई और बाउंड्री तैयार कर अपने स्टंप व गिल्ली मंगवाकर चूना डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मैच शुरू हो सका। इन खिलाड़ियों ने बताया कि पहले सभी व्यवस्था स्टेडियम की ओर से की जाती थी लेकिन अब कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन लोगों से पार्किग के नाम प्रति वाहन दस रुपये भी लिए जा रहे हैं।
बोले जिम्मेदार
तत्काल में बुकिंग कराने के कारण पिच तैयार नहीं हो पाती है। दो से तीन दिन पहले बुकिंग कराने पर पिच तैयार करके मैदान में बाउंड्री बनाकर देते हैं। सामान भी मुहैया कराया जाता है। स्टेडियम में क्रिकेट का कोच नहीं है। पार्किंग का ठेका उठाया गया है। वह लोग वाहन के रुपये लेते हैं।- कर्मवीर पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी

फर्रुखाबाद स्पोर्ट्स क्लब जीता
रविवार को टॉस जीतकर फर्रुखाबाद स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी विशाल छावड़ा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। इसी टीम के खिलाड़ी राजऋषि ने 41 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी ऑलराउंडर क्लब की टीम के सभी खिलाड़ी 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। इससे फर्रुखाबाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 13 रन से मैच जीत लिया। विशाल छावड़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed