फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Play duct special campaign of cleaning at night

रात में चले नाला सफाई का विशेष अभियान

Thu, 19 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Play duct special campaign of cleaning at night

नाला मछरट्टा पर हो रही सफाई का जायजा गुरुवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने  लिया। उन्होंने ईओ को कड़े निर्देश दिए कि रात में सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को नाला मछरट्टा पर जलभराव के दौरान पानी में करंट उतरने से एक बैल की मौत हो गई थी।  बैलगाड़ी चालक बाल-बाल बचा था। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा भी किया था। लोगों का कहना था कि मछरट्टा पर स्थित नाला के अक्सर चोक हो जाने से यहां जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी स्वयं नाला मछरट्टा पहुंचे। उन्होंने ईओ पीके श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि रात में विशेष अभियान चलाकर नाला की सफाई करवाएं। किसी भी सूरत में नाले का पानी सड़कों व गलियों में न घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को भी इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाला मछरट्टा चौराहे पर पूड़ी-समोसा विक्रेता को कड़े निर्देश दिए कि खानपान का सामान ढककर रखें। इस अवसर पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह और नगर पालिका के जलकल अभियंता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed