{"_id":"6ab969dcfaf0987fbd0bf518","slug":"pitoura-kuberpur-submerged-due-to-encroachment-and-blockage-of-drain-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-149186-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाले पर अतिक्रमण और चोक होने से पितौरा-कुबेरपुर जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाले पर अतिक्रमण और चोक होने से पितौरा-कुबेरपुर जलमग्न
विज्ञापन
कायमगंज। नगर से सटे पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा में नाले चोक होने और तालाब पर अतिक्रमण के कारण जलभराव हो गया। बंजारा बस्ती समेत करीब 125 घरों में पानी भर गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय और आदर्श विद्यालय पितौरा भी जलमग्न हो गए।
बेरी तिराहे के पास नाले की दीवार गिरने और जगह-जगह नाला बंद होने से पानी की निकासी रुक गई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम और ग्राम प्रधान प्रशासक शिखा देवी के पति अनिल कुमार की सूचना पर तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंद नालों को खुलवाकर जलनिकासी शुरू कराई। पास स्थित शाहिद प्लाईवुड के गोदाम में भी पानी भर गया। गोदाम संचालक ने किराये की जेसीबी लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की।
ग्रामीणों का आरोप है कि नालों को पाटकर कई जगह रास्ते बना दिए गए हैं। तालाब पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे बारिश का पानी गांव में भर रहा है। अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण अपने स्तर से जलनिकासी की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल गंगवार ने बताया कि स्कूल के आसपास तालाब जैसा बन गया है। फ्रूट फैक्ट्री भी डूब गई। ग्रामीण उसमें मछलियां पकड़ रहे हैं। उधर, कुबेरपुर में भी कई स्थानों पर जलभराव है। प्रधान के घर के आसपास पानी भरा है। गांव की पानी की टंकी और सोलर पैनल भी पानी में डूबे होने से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। कुबेरपुर में कांग्रेस नेता जुनैद खान और आफताब खान ने जलनिकासी में सहयोग किया, जिससे कुछ राहत मिली।
तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि जेसीबी लगाकर नालों की सफाई कराई जा रही है।