फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pieces are on the board in the election chessboard, SP remembers its old allies

Farrukhabad News: चुनावी चौसर में मोहरों की बिसात, सपा को याद आए पुराने साथी

Sun, 20 Jul 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pieces are on the board in the election chessboard, SP remembers its old allies
फर्रुखाबाद। अभी तक अलग-थलग रहने वाले सपा के पुराने नेताओं की अब जिम्मेदारों को याद आ गई। चुनावी चौसर में महत्वपूर्ण मोहरों के प्रयोग और उनसे काम लेने की रणनीति तैयार की गई है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव पुराने साथियों के घर जाएंगे। इससे पार्टी को मजबूती मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सपा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का तानाबाना बुनने में जुट गई है। पार्टी का हर सुख दुख में साथ देने वाले कई पुराने अनुभवी नेता लंबे समय से अलग-थलग पड़े थे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने नई पहल शुरू की। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिलाध्यक्ष सपा विचारधारा से जुड़े ऐसे लोग जिनकी उम्र अथवा स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, उनके घर जाएंगे। उन्हें सम्मानित करने के साथ दिशा निर्देश भी लेंगे। महासचिव इलियास मंसूरी पार्टी के संस्थापक सदस्य मुख्तार अहमद उर्फ टेनी के घर पहुंचे। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने चुनाव में प्रत्याशियों की जीत के लिए विजय मंत्र लिए। अब पार्टी पुराने पार्टी नेताओं के अनुभव लेकर आगे की यात्रा तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed