फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup overturns after being cut by DCM, 10 injured

Farrukhabad News: डीसीएम से कट लगने पर पिकअप पलटी, 10 घायल

Mon, 22 Jul 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns after being cut by DCM, 10 injured
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर डीसीएम से कट लगने पर अनियंत्रित पिकअप पलट गई। उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बरनाल क्षेत्र के गांव नगला शिवकरन निवासी दीपेंद्र सिंह अपने पिता सुरेंद्र सिंह की गंगा में अस्थि विसर्जन करने के बाद पिकअप से रविवार की भोर को वापस जा रहे थे। बरेली-इटावा हाईवे पर खिमसेपुर के पास पीछे से आई डीसीएम ने पिकअप में कट मार दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 25 लोग सवार थे। इसमें 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में गांव नगला शिवकरन निवासी सोमवती, नरेंद्र, संजीव, शिशुपाल, नीतू देवी, वर्षा, नीलम,जनपद फिरोजाबाद थाना खंगल गांव नगला गुलाल निवासी कुसमा देवी, जनपद मैनपुरी थाना करहल गांव ककरा निवासी छह वर्ष का बालक तरुण प्रताप शामिल है। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सनी मिश्रा ने सोमवती व नरेंद्र की हालत गंभीर देखकर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed