फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Petha seller on bike dies in collision with car, companion injured

Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार पेठा विक्रेता की मौत, साथी घायल

Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Petha seller on bike dies in collision with car, companion injured
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पहले ई रिक्शा फिर बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पेठा विक्रेता की मौत हो गईं। बाइक सवार साथी और ई रिक्शा सवार दो युवतियां घायल हुईं हैं।
विज्ञापन



कादरीगेट थाने के पांचाल घाट निवासी बबलू गुप्ता (40), दीनदयाल बाग निवासी कमलेश (32) के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे। उसी समय पुल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने प्राइमरी स्कूल के सामने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक ई रिक्शा से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों के साथ ई रिक्शा सवार भगुआ नगला निवासी राजीव कुमार की बेटी पल्ल्वी (25) व दुर्गा (14) घायल हो गईं। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर कमलेश को रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


बबलू पांचाल घाट पर पेठा व गजक की ठेली लगाते थे। उनकी पत्नी पूजा, बेटी खुशी व पूर्वी हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उसमें सवार युवकों का आसपास के लोगों ने बाहर निकलने नहीं दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed