फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People will get a half months after the shadow

लोगों को डेढ़ माह बाद मिलेगी छाया

Sat, 26 Sep 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
People will get a half months after the shadow
डीआरएम ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म संख्या 5 पर डाले जा रहे टिनशेड को भी देखा। उन्होंने वेल्डिंग मशीन भी चेक की। वाणिज्य कार्यालय में अभिलेख जांचे। डीआरएम ने कहा कि डेढ़ माह में टिनशेड डाल दिया जाएगा।

डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल दोपहर करीब 2.45 बजे कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रेन में लगे विशेष सैलून से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्टैंड के पास बन रहे वेटिंग रूम और शौचालय के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने गुणवत्ता से कार्य कराए जाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। इसके बाद वह प्लेटफार्म संख्या 5 पर पहुंचे। यहां डाले जा रहे टिनशेड के कार्य को

देखा। उन्होंने वेल्डिंग मशीन चेक की। वाणिज्य अधीक्षक कार्यालय में डीआरएम ने अभिलेख चेक किए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म 2 पर बने सहायक स्टेशन मास्टर, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ कार्यालय और लोको पायलट कार्यालय का जायजा लिया। डीआरएम ने कहा कि डेढ़ माह में प्लेटफार्म संख्या 5 पर टिनशेड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दोपहर 3.15 बजे

डीआरएम सड़क मार्ग से बरेली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सीनियर डीएन गौरव गुप्ता, सीनियर डीएनओएम जवाहरराम, सीनियर डीई अंशुमान त्रिपाठी, सीनियर डीएसओ सीएल शाह, सीनियर बीएचटी रीतेश कुमार, स्टेशन प्रबंधक कुमारशंकर प्रसाद कौशिक और वाणिज्य अधीक्षक रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed