फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People suffering from cold day

हाड़कपाऊ ठंड से दिन भर बेहाल रहे लोग

Tue, 30 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
People suffering from cold day

विज्ञापन
हाड़कंपाऊ ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। भीषण ठंड का असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को ठंड के कहर से बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर तापते नजर आए। मंगलवार को दिन भर सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

भीषण कोहरा और सर्द हवाओं के चलने से ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम से  शुरू हुआ कोहरा अगले दिन मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद कोहरा छट गया लेकिन धुंध छाई रही। पूरे दिन सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोगों के हाड़ कंपा दिए।

सर्दी के चलते बाजार तीसरे दिन भी काफी देर से खुले।  ठंड के चलते रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लोहाई रोड, पक्कापुल और सेठवाली गली आदि बाजारों में सन्नाटा ही पसरा रहा। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के बाहर अलाव तापते नजर आए।

 सेठ गली निवासी रेडीमेड विक्रेता रोमिल रस्तोगी ने बताया कि तीन-चार दिनों से ठंड बढ़ने से बिक्री पर असर पड़ा है। हालांकि कोयला, लकड़ी की बिक्री में इजाफा हुआ है। रेलवे रोड पर स्थित इलेक्ट्रानिक दुकानदार महेश शाक्य ने बताया कि हीटर, रूम हीटर और ब्लोवर आदि का स्टॉक किया है लेकिन भीषण ठंड के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। ठंड से यात्रियों का बुरा हाल है।

रोडवेज बसअड्डा और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री अलाव तापते हुए नजर आए। ठंड के चलते यात्रियों की संख्या भी गिर रही है। ठंड से पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जगह-जगह जानवर अलाव के पास बैठे दिखे। ठंड के चलते कई ट्रेनें भी लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed