फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People's ruckus due to power failure at night

रात में बिजली गुल होने से उपकेंद्र पर हंगामा

Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
People's ruckus due to power failure at night
गांव उस्मानगंज में जलता ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बंच केबल जलने से सोमवार रात फतेहगढ़ के 20 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। बंच केबल जल्द बदलने की मांग की। चार घंटे बाद केबल बदलने पर बिजली मिल सकी। वहीं, राजन नगला में भी बंच केबल जलने से 10 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। तीन घंटे बाद केबल बदलने पर बिजली चालू हुई।
विज्ञापन

कुटरा विद्युत उपकेंद्र से फतेहगढ़ के 20 मोहल्लों को बिजली दी जाती है। सोमवार रात करीब 11 बजे तिर्वा कोठी मोहल्ले में बंच केबल और बॉक्स में आग लग गई। इससे इन मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। रात में दो घंटे तक बिजली बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। अवर अभियंता को फोन किया गया तो पता चला कि बंच केबल जल गया है। जेई ने एक घंटे में बिजली आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तीन घंटे हो गए और बिजली नहीं आई। इससे गुस्साए लोग तिर्वा कोठी पहुंच गए। वहां काम कर रहे कर्मचारियों को इसे जल्दी पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान एक कर्मचारी ने कुछ कह दिया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। जेई अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत किया। करीब तीन बजे बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजन नगला में 400 केवीए ट्रांसफार्मर के पास रात करीब नौ बजे बंच केबल जल गया। उसको बदलने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। इससे 10 मोहल्लों की बिजली गुल रही। लोग गर्मी से बेहाल रहे। मंगलवार को आंबेडकर कालोनी में बंच केबल जलकर टूट गया। इससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद केबल बदलने पर बिजली चालू हुई।
गर्मी में अघोषित कटौती ने किया परेशान
कायमगंज। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था लगातार लचर होती जा रही है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। किसान खेतों में समय से सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
तहसील क्षेत्र में कटौती के कारण लोग रात में सो तक नहीं पा रहे हैं। पानी की भी किल्लत हो रही है। गांव रायपुर निवासी यूसुफ हसन खां ने बताया कि सोमवार रात तीन घंटे से अधिक कटौती हुई। गर्मी के कारण रात में भी जागना पड़ा। इसके अलावा, बिजली न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। तहसील में 20 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है लेकिन सोमवार को लोगों को मुश्किल से 12 घंटे ही बिजली मिली।

पुलिस की मौजूदगी में प्लांट से ट्रांसफार्मर और लाइन उतरवाई
फर्रुखाबाद। 10 लाख की बकायेदारी में कनेक्शन काटने के बाद एसडीओ ने विजिलेंस व पुलिस के सहयोग से शिखा चिलिंग प्लांट से ट्रांसफार्मर व 11 केवी लाइन उतरवा ली। इन्हें स्टोर में जमा कराया गया है। प्लांट मालिक के विरोध के कारण एडीओ आठ माह से ट्रांसफार्मर और लाइन नहीं उतार पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed