फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People of Nishad Samaj join BJP

राम राज के साथ निषाद राज का संगम : संजय निषाद

Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
People of Nishad Samaj join BJP
शहर के नवभारत सभाभवन में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। निषाद पार्टी के कार्यक्रम में आये राष्ट्रीय अध्यक्ष मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि राम राज के साथ निषाद राज का संगम है।
विज्ञापन

भाजपा ने निषाद समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से बसपा, सपा व कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में निषाद पार्टी का कार्यक्रम हुआ। इसमें मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा हमारे समाज की हितैषी है।
जब से निषाद पार्टी भाजपा के साथ हुई, तबसे निषाद समाज को तरक्की की राह मिल रही है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी का प्रत्याशी न हो, वहां भाजपा का पूरा समर्थन करें।
विज्ञापन

उन्होंने बसपा, सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।
कहा कि निषाद समाज गरीब होने से बड़े ठेके नहीं ले सकता। इन सरकारों में निषाद समाज को मछली पालन से भी वंचित रखा गया।
उन्हें लालच व पौवा पिलाकर वोट लूटा जाता रहा। अब भाजपा सरकार में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मछली पालन कर समाज के लोगों को ही तरक्की का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निषाद राज की जय बोलने में ही कल्याण है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना नदी में भी मछलियां छोड़ी जा रही हैं। सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान निषाद राज की आरती लिखे कैलेंडर भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed