{"_id":"56e9a6ed4f1c1b456e8b4863","slug":"peepal-tree-falling-in-several-neighborhoods-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पेड़ गिरने से कई मोहल्लों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का पेड़ गिरने से कई मोहल्लों की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की डाल हटाकर गुजरते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नेहरू रोड स्थित एक दुकान में खड़ा पीपल का पेड़ बुधवार तड़के गिर गया। इससे दर्जन भर मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। इसके अलावा पांच खंभे गिरने से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि की खैरियत रही कि किसी की हादसे में जान नहीं गई।
विज्ञापन
शहर के मुख्यमार्ग नेहरू रोड कपूर वाली गली के निकट धीरज मेहरोत्रा की दुकान है। वहां पर वर्षों पुराना विशालकाय पीपल लगा था। इस दुकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे पीपल का पेड़ भर-भराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से दुकान की दीवार और दरवाजा भी गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आए हाईटेंशन लाइन के पांच खंभे उखड़ गए। इसके साथ ही टेलीफोन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ के गिरने से कुछ ही समय पहले रोडवेज बस निकली थी। रचित टंडन ने बताया कि घटना के समय बिजली न आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गनीमत रही कि उस समय बिजली नहीं आ रही थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, सौरभ शुक्ला, नवल यादव और अमित वर्मा आदि ने मौके पर जाकर कहा कि यहां पर पीपल का नया पौध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने पौध लगाने ने मना कर दिया। इस बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जैसे-तैसे मामला शांत किया गया। हंगामा होने की सूचना पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा और दरोगा इदरीस मौके पर आ गए। पौध लगाने के लोकर विक्रांत और दरोगा से कहासुनी हुई। कोतवाल ने दरोगा को शांत किया। कुछ समय बाद नंदी सेना पीपल का पौध लेकर आ गई और उसे वहां लगा दिया। विक्रांत ने बताया कि पीपल को गिराने के मामले में तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
जल्दी बहाल होगी बिजली
जेई अमित शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग को पेड़ गिरने से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। इससे मित्तूकूंचा, खड़ियाई, खतराना, नाला स्मित सुमाल, लोहाई रोड, घुमना, सेनापति, नुनहाई, सुतहट्टी समेत दर्जनों मोहल्लों की बिजली गुल रही। जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
दोपहर तक बंद रहा रोड
फर्रुखाबाद। मुख्य बाजार नेहरू रोड पर पीपल का पेड़ गिरने से रोड बंद हो गया। रास्ता बंद हो जाने से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घुमना तिराहा और चौक बाजार से वाहनों को डायवर्ट कर दिया। पैदल चलने वाले ही लोग इस सड़क से गुजर सके।