फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PCF's district manager and two warehousemen trapped in black marketing of fertilizers

खाद की कालाबाजारी में फंसे पीसीएफ के जिला प्रबंधक व दो भंडारनायक

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
PCF's district manager and two warehousemen trapped in black marketing of fertilizers
फर्रुखाबाद। खाद की कालाबाजारी में पीसीएफ के जिला प्रबंधक, परिवहन ठेकेदार के पुत्र, पेट्रोल पंप मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मंगलवार को सेंट्रल जेल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक में लदी 470 बोरी खाद पकड़ी थी। चालक खाद से संबंधित चालान (ईवे बिल) नहीं दिखा पाया था। मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी ने की। जांच अधिकारी को 300 बोरी खाद कन्नौज और 185 बोरी फर्रुखाबाद जिले की समितियों में जानी थी। भंडारनायक दिनेश सिंह और कन्नौज के भंडारनायक ने चालान दिखाए। 15 बोरी खाद का अंतर आने पर जांच अधिकारी ने चालान को संदिग्ध माना। इसके आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक मोहित गुप्ता, भंडार नायक दिनेश सिंह, जनपद कन्नौज के पीसीएफ भंडार नायक विपिन शुक्ला, परिवहन ठेकेदार के पुत्र बॉबी, पेट्रोल पंप मालिक प्रवीण कटियार और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (कालाबाजारी) के धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ऊपर भेजी रिपोर्ट में बताईं 20 बोरियां अतिरिक्त
एआर कोऑपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने मामले में एक रिपोर्ट पीसीएस के प्रबंध निदेशक को लखनऊ भेजी है। इसमें ट्रक में 490 बोरी खाद होने का जिक्र किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने भी संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक लखनऊ को एक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में भी 490 बोरियां बताई गई हैं। जबकि मुकदमे में ट्रक 470 बोरी होने की जानकारी ही दी गई है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट 470 की ही भेजी गई है। हो सकता है कि रिपोर्ट टाइप करते समय गलती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाइसेंस निलंबित, पांच को नोटिस
फर्रुखाबाद। जनपद में डीएपी व एनपीके खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए अधिकारियों की तीन टीमों ने छापा मारा। अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ चार खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। कुल सात नमूने भी लिए गए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिले में किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने व कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों की तीन टीमों से जांच कराई। जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने एसडीएम के साथ अमृतपुर तहसील क्षेत्र में नौ दुकानों पर जांच की। टीम को देखते ही शिवम खाद एजेंसी राजपुर में विक्रेता दुकान बंद कर भाग गया। जिससे उन्होंने खाद बिक्री का प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया। पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र बंद मिलने और खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण न करने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
गांव रतनपुर पमारान में परमार खाद भंडार गंगागंज बंद मिलने, राजपूत खाद भंडार राजेपुर में अभिलेख न दिखाने, जय माता दी खाद भंडार भरखा में ई पोस मशीन चार्ज न होने व प्रिंटिंग रोल उपलब्ध न होने, मोहन खाद भंडार सलेमपुर में अभिलेख न दिखाने पर खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने एएसडीएम सदर के साथ 10 दुकानों पर छापा मारकर खाद के पांच नमूने लिए।

वही उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने एसडीएम सुनील कुमार यादव के साथ कायमगंज क्षेत्र में आठ दुकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की तीनों टीमों ने कुल 27 दुकानों पर छापा मारकर पांच विक्रेताओं को नोटिस जारी किए, जबकि एक दुकान निलंबित करने के साथ 7 नमूने लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed