फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pastor found unconscious dies in hospital

बेहोश मिले हलवाई की अस्पताल में मौत

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pastor found unconscious dies in hospital
कमालगंज। 29 जून को भटपुरा के फूलमती देवी अलखिया मंदिर के सामने रेलवे लाइन के पास बेहोश मिले हलवाई कुलदीप की कानपुर में मौत हो गई। भाई का आरोप है कि साथी ठेकेदार ने जहर खिलाने के बाद कुलदीप के 40 हजार रुपये लूटे और उसे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भोला नगला निवासी कुलदीप(24) पुत्र कश्मीर सिंह हलवाई था। 28 जून को कुलदीप गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव अमरौली में एक शादी समारोह में काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद मऊदरवाजा थाना के गांव खिनमिनी निवासी हलवाई ठेकेदार मुकेश बाइक से उसे गांधी नगर भटपुरा ले आया। यहां कुलदीप को अन्य शादी समारोह में काम करना था।
विज्ञापन

कुलदीप के भाई हरेंद्र, प्रदीप के अनुसार अगले दिन 29 जून की सुबह कुलदीप बेहोशी की हालत में फूलमती देवी अलखिया मंदिर के सामने रेलवे लाइन के पास मिला। परिजन उसे फर्रुखाबाद और फिर कानपुर ले गए। जहां उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। हरेंद्र ने मुकेश पुत्र सूरजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 40 हजार रुपये लूटने के बाद हत्या की गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed