{"_id":"67742f44cf21fb10ea0b4ec4","slug":"passenger-robbed-of-rs-15000-and-bag-by-giving-intoxicants-in-biscuits-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104964-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: यात्री को बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रुपये व बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: यात्री को बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रुपये व बैग लूटा
Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीए के पेपर देने के लिए घर आ रहे एक यात्री को बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रुपये, बैग लूट लिया। छात्र को बस अड्डा से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेब में मिले मोबाइल पर फोन करने पर परिजनों को जानकारी हुई।
हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव सहुआपुर निवासी रामलड़ैते का पुत्र जितिन (18) दिल्ली में नौकरी करता था। वह बीएससी प्रथम वर्ष के पेपर देने के लिए सोमवार को दिल्ली से रोडवेज बस से घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह बस अड्डा पर वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास एक बैग और जेब में मोबाइल मिला। मोबाइल से फोन करने पर परिजनों को जानकारी हुई।
पिता रामलड़ैते समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पिता ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर जितिन ने बताया कि उसके पास 15 हजार रुपये, दो बैग में से नए कपड़े भरा बैग गायब है। उसे एटा से कुछ पहले पास ही बैठे युवक ने दो बिस्किट खिलाए थे। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गर्म पानी गिरने से बालिका झुलसी
फर्रुखाबाद। शमसाबाद कस्बा निवासी मुशाहिद खान की पुत्री हिफ्जा (6) पर सोमवार रात अचानक गर्म पानी गिर गया। इससे वह काफी झुलस गई। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)