फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Participants showcased their culinary skills with delicious dishes.

Farrukhabad News: प्रतिभागियों ने लजीज व्यंजनों से दिखाया पाक-कला में हुनर

Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Participants showcased their culinary skills with delicious dishes.
फोटो-12 पाक कला प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए व्यंजनों को प्रदर्शित करतीं प्रतिभागी। स्रोत: आयोज - फोटो : ramnagar news
फर्रुखाबाद। युवा महोत्सव के सभागार में आयोजित सेफ क्वीन प्रतियोगिता में बुधवार को प्रतिभागियों ने समोसा, सेवईं, ढोकला आदि व्यंजन बनाकर पाक कला का प्रदर्शन किया। पकवानों से उठ रही खुशबू ने लोगों के मुंह में पानी ला दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नंदनी शाक्य, खुशी दुबे, ऐश्वर्या वर्मा, मुस्कान वर्मा, प्रियंशी दुबे और सुहानी मेहरोत्रा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। पकवानों और व्यंजनों को निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

निर्णायकों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के प्रतिभागियों ने उत्तर दिए। प्रतिभागियों ने बताया कि भोजन पकाना तो सभी को आता है। स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के लिए सामग्री का सही अनुपात, तकनीक और धैर्य आवश्यक होता है। बताया कि किसी भी व्यंजन को बेहतर बनाने के लिए मन का एकाग्र होना बेहद जरूरी है। प्रतिभागियों ने बेड कस्टर्ड, सेवईं, सजावटी व्यंजन सहित अन्य आकर्षक पकवान तैयार किए। व्यंजनों का मूल्यांकन डॉ. कृष्ण कान्त त्रिपाठी व सच्चिदानन्द मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed